Delhi New CM Atishi: ‘सबको पता है आतिशी का रिमोट कंट्रोल किसके पास है’, बीजेपी ने AAP पर किया हमला

on

|

views

and

comments

Delhi New CM Atishi: आतिशी मार्लेना को दिल्ली का नया सीएम बनाने के फैसले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी पर जोरदार हमला बोला है।

Delhi New CM Atishi: Atishi Marlena को दिल्ली का New CM बनाने के फैसले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी पर जोरदार हमला बोला है। CM Atishi के नाम के ऐलान के बाद पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने इसे AAP का ‘नया राजनीतिक मॉडल’ करार दिया है। राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि यह अरविंद केजरीवाल का नया राजनीतिक मॉडल है, जिसके तहत उन्होंने इस्तीफा देकर आतिशी को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया है। अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार मुक्त राजनीति करने की बात कहकर राजनीति में आए थे। मुख्यमंत्री बनने के बाद उन पर शराब घोटाले में शामिल होने का आरोप लगा। यह साबित हो गया है कि उनकी कथनी और करनी में बहुत अंतर है। उन्हें गिरफ्तारी के समय ही इस्तीफा दे देना चाहिए था। सबको पता है कि आतिशी का रिमोट कंट्रोल किसके पास है: राजीव।
सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा है कि वह शर्तों के साथ जमानत पर बाहर हैं। उनके खिलाफ काफी सबूत हैं, इसलिए वह इस्तीफा दे रहे हैं। मैं आतिशी को बधाई देता हूं, लेकिन हम सब जानते हैं कि आतिशी का रिमोट कंट्रोल किसके पास होगा। सबको पता है कि सरकार कौन चलाएगा। इसमें कोई शक नहीं है कि अरविंद केजरीवाल पीछे से सरकार चलाते रहेंगे।

पार्टी का चेहरा बदला है, चरित्र नहीं: भाजपा अध्यक्ष

वहीं, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आम आदमी पार्टी का चेहरा बदला है, लेकिन चरित्र नहीं बदला है। मनीष सिसोदिया के दबाव में आतिशी मार्लेना को सीएम बनाया गया है। आप समझ सकते हैं कि विधायकों में कितना विरोधाभास है। आतिशी को आप के भ्रष्टाचार का जवाब देना होगा। आतिशी कालका जी से विधायक हैं। वह 2020 में विधायक बनीं, 2023 में मंत्री बनीं और अब 2024 में वह दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं।

केजरीवाल ने दो दिन पहले ही अपने इस्तीफे का ऐलान किया था।

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद सीएम केजरीवाल ने रविवार (15 सितंबर) को कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अपने पद से इस्तीफे का ऐलान किया था। केजरीवाल ने कहा था कि मेरे इस्तीफे के बाद आम आदमी पार्टी का कोई नेता सीएम बनेगा। अगले दो से तीन दिन के अंदर विधायक दल की बैठक होगी। इसमें सीएम के नाम का ऐलान किया जाएगा।

Share this
Tags

Must-read

Podmasters 2025: भारत के तेजी से बढ़ते पॉडकास्टिंग लैंडस्केप का उत्सव

मुंबई : जैसे-जैसे पॉडकास्टिंग मुख्यधारा की संस्कृति में अपनी जगह बना रहा है, पोडमास्टर्स 2025 भारत के रचनाकारों, कहानीकारों और ब्रांड्स के लिए एक...

स्कोडा ऑटो इंडिया ने जयपुर में दो नए शोरूम शुरू किए, राजस्थान में टचपॉइंट्स की संख्या 14 हुई

जयपुर: प्रीमियम कार निर्माता स्‍कोडा ऑटो इंडिया ने उत्‍तर भारत में अपने नेटवर्क को और मजबूत करते हुए जयपुर में दो नए सेल्‍स आउटलेट्स...

Rajasthan में महिला प्रोफेसर को 90 दिनों तक Digital arrest रखा गया, 42 बार में 7.67 करोड़ की ठगी, सीबीआई ने किया खुलासा

इसमें बताया गया कि आरोपियों ने खुद को सीबीआई, ईडी, ट्राई और महाराष्ट्र पुलिस का अधिकारी बताकर महिला प्रोफेसर को तीन महीने तक Digital...

राजस्थान सरकार में उद्योग एवं वाणिज्य, युवा मामले एवं खेल विभाग में कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौर कल बीकानेर दौरे पर।

बीकानेर विकसित भारत का अमृत काल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के मोदी सरकार के 11 साल पूर्ण होने पर राजस्थान सरकार में उद्योग एवं...

SP कावेंद्र सागर ने आदेश किए जारी,मुक्ता प्रसाद थाना अधकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत को किया पुलिस लाइन हाजिर

बीकानेर। जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर ने सोमवार को एक आदेश जारी कर एमपी नगर थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह शेखावत को लाईन हाजिर...

More like this

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here