Wednesday, March 12, 2025

Delhi New CM Atishi: ‘सबको पता है आतिशी का रिमोट कंट्रोल किसके पास है’, बीजेपी ने AAP पर किया हमला

on

|

views

and

comments

Delhi New CM Atishi: आतिशी मार्लेना को दिल्ली का नया सीएम बनाने के फैसले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी पर जोरदार हमला बोला है।

Delhi New CM Atishi: Atishi Marlena को दिल्ली का New CM बनाने के फैसले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी पर जोरदार हमला बोला है। CM Atishi के नाम के ऐलान के बाद पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने इसे AAP का ‘नया राजनीतिक मॉडल’ करार दिया है। राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि यह अरविंद केजरीवाल का नया राजनीतिक मॉडल है, जिसके तहत उन्होंने इस्तीफा देकर आतिशी को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया है। अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार मुक्त राजनीति करने की बात कहकर राजनीति में आए थे। मुख्यमंत्री बनने के बाद उन पर शराब घोटाले में शामिल होने का आरोप लगा। यह साबित हो गया है कि उनकी कथनी और करनी में बहुत अंतर है। उन्हें गिरफ्तारी के समय ही इस्तीफा दे देना चाहिए था। सबको पता है कि आतिशी का रिमोट कंट्रोल किसके पास है: राजीव।
सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा है कि वह शर्तों के साथ जमानत पर बाहर हैं। उनके खिलाफ काफी सबूत हैं, इसलिए वह इस्तीफा दे रहे हैं। मैं आतिशी को बधाई देता हूं, लेकिन हम सब जानते हैं कि आतिशी का रिमोट कंट्रोल किसके पास होगा। सबको पता है कि सरकार कौन चलाएगा। इसमें कोई शक नहीं है कि अरविंद केजरीवाल पीछे से सरकार चलाते रहेंगे।

पार्टी का चेहरा बदला है, चरित्र नहीं: भाजपा अध्यक्ष

वहीं, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आम आदमी पार्टी का चेहरा बदला है, लेकिन चरित्र नहीं बदला है। मनीष सिसोदिया के दबाव में आतिशी मार्लेना को सीएम बनाया गया है। आप समझ सकते हैं कि विधायकों में कितना विरोधाभास है। आतिशी को आप के भ्रष्टाचार का जवाब देना होगा। आतिशी कालका जी से विधायक हैं। वह 2020 में विधायक बनीं, 2023 में मंत्री बनीं और अब 2024 में वह दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं।

केजरीवाल ने दो दिन पहले ही अपने इस्तीफे का ऐलान किया था।

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद सीएम केजरीवाल ने रविवार (15 सितंबर) को कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अपने पद से इस्तीफे का ऐलान किया था। केजरीवाल ने कहा था कि मेरे इस्तीफे के बाद आम आदमी पार्टी का कोई नेता सीएम बनेगा। अगले दो से तीन दिन के अंदर विधायक दल की बैठक होगी। इसमें सीएम के नाम का ऐलान किया जाएगा।

Share this
Tags

Must-read

हिन्दुस्तान जिंक को एलएसीपी विजन अवार्ड्स में प्लेटिनम, मटेरियल कैटेगरी में ग्लोबली नंबर 1

एलएसीपी विजन अवार्ड्स 2023-24 में लगभग 1 हजार प्रतिभागियों के बीच दुनिया भर में सबसे रचनात्मक रिपोर्ट के रूप में मान्यताकंपनी की सस्टेनेबिलिटी रिपोर्ट...

बीकानेर भाजपा शहर अध्यक्ष के नाम की हुई घोषणा, पढ़ें न्यूज़

KAMYAB KALAM बीकानेर। बीकानेर में भाजपा शहर अध्यक्ष के लिए कार्यकर्ताओं का इंतजार खत्म हो गया है। आज संभाग कार्यालय में जिला अध्यक्ष...

RAJBHASHA SAMMELAN JAIPUR | क्षेत्रीय राजभाषा सम्मेलन 17 को जयपुर में, 16 राज्यों से जुटेंगे प्रतिनिधि, सीएम और गृह राज्यमंत्री करेंगे उद्घाटन –

जयपुर के सीतापुरा स्थित जेईसीसी में होगा कार्यक्रम का आयोजन, हिंदी को बढ़ावा देने के लिए दिए जाएंगे पुरस्कार.जयपुर. केंद्रीय गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग...

Manmohan Singh : 28 दिसंबर को निगमबोध घाट पर होगा पूर्व पीएम का अंतिम संस्कार

Manmohan Singh Death News : केंद्र सरकार ने निगमबोध घाट पर मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार करने की घोषणा की। अंतिम संस्कार 28 दिसंबर,...

Bus Accident In Punjab: यात्रियों से भरी बस नाले में गिरी, 8 की मौत, 18 घायल

Bus Accident In Punjab: पंजाब के बठिंडा में शुक्रवार को Bus Accident में आठ लोगों की मौत हो गई। बठिंडा के विधायक जगरूप सिंह...

More like this

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here