Rajasthan Transfer List: राजस्थान में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 48 डिप्टी एसपी की ट्रांसफर-पोस्टिंग की सूची जारी

on

|

views

and

comments

Rajasthan Transfer List: स्थानांतरण एवं पोस्टिंग की सूची में पुलिस निरीक्षक से उप पुलिस अधीक्षक (डिप्टी एसपी) के पद पर पदोन्नत कुल 48 पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

Rajasthan Transfer List: लंबे इंतजार के बाद शनिवार को राजस्थान में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस महानिदेशक कार्यालय की ओर से जारी ट्रांसफर एवं पोस्टिंग की सूची में पुलिस निरीक्षक से उप पुलिस अधीक्षक (डिप्टी एसपी) के पद पर पदोन्नत कुल 48 पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इससे पहले 20 मई को राज्य में कार्मिक विभाग ने 4 आईपीएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया था, जिसमें झुंझुनू और हनुमानगढ़ में एसपी के पद पर नए पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति की गई थी।

गजेंद्र सिंह एसीपी पुलिस कंट्रोल रूम

पुलिस महानिदेशक कार्यालय की सूची में गजेंद्र सिंह को पुलिस निरीक्षक जयपुर कमिश्नरेट से सहायक पुलिस आयुक्त पुलिस कंट्रोल रूम जयपुर कमिश्नरेट लगाया गया है। इसके अलावा उदय सिंह चूंडावत को पुलिस निरीक्षक जिला भीलवाड़ा से पुलिस उपाधीक्षक साइबर क्राइम भीलवाड़ा की जिम्मेदारी दी गई है।

सुरेश कुमार स्वामी को एसीबी के डिप्टी एसपी की जिम्मेदारी दी गई

लक्ष्मण सिंह चौधरी को सिरोही से हटाकर पुलिस उपाधीक्षक महिला अपराध जांच प्रकोष्ठ नागौर लगाया गया है। सुरेश कुमार स्वामी को एसीबी का पुलिस उपाधीक्षक (डिप्टी एसपी) बनाया गया है। जितेंद्र नावरिया को पुलिस उपाधीक्षक एसआईटी एवं एसओजी जयपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

पूरी सूची नीचे देखें

Share this
Tags

Must-read

Farah Khan का नया कैंपेन | बच्चों को एडल्ट स्किनकेयर क्यों? | Tuco Kids Campaign India

क्या आप अपने बच्चे को गाड़ी चलाने देंगे? टूको किड्स के लिए फराह खान के नए कैंपेन ने सवाल उठाया कि बच्चों को हम...

महिलाओं को मिलेगी नई गति: ऑटो सेक्टर में प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देंगे डालमिया भारत फाउंडेशन और रेड कार्पेट

* दीक्षा पहल के तहत असम, पश्चिम बंगाल और झारखंड में 300 महिलाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार के योग्य बनाया जाएगा*झारखंड: कौशल के माध्यम...

OYO ने शीर्ष होटल प्रबंधकों को सम्मानित किया, महाराष्ट्र में विस्तार को प्रोत्साहित किया

पुणे: वैश्विक आतिथ्य प्रौद्योगिकी कंपनी OYO ने पुणे के होटल एमराल्ड गेस्टिमनी में आयोजित एक कार्यक्रम में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले होटल भागीदारों...

Podmasters 2025: भारत के तेजी से बढ़ते पॉडकास्टिंग लैंडस्केप का उत्सव

मुंबई : जैसे-जैसे पॉडकास्टिंग मुख्यधारा की संस्कृति में अपनी जगह बना रहा है, पोडमास्टर्स 2025 भारत के रचनाकारों, कहानीकारों और ब्रांड्स के लिए एक...

स्कोडा ऑटो इंडिया ने जयपुर में दो नए शोरूम शुरू किए, राजस्थान में टचपॉइंट्स की संख्या 14 हुई

जयपुर: प्रीमियम कार निर्माता स्‍कोडा ऑटो इंडिया ने उत्‍तर भारत में अपने नेटवर्क को और मजबूत करते हुए जयपुर में दो नए सेल्‍स आउटलेट्स...

More like this

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here