Podmasters 2025: भारत के तेजी से बढ़ते पॉडकास्टिंग लैंडस्केप का उत्सव

on

|

views

and

comments

मुंबई : जैसे-जैसे पॉडकास्टिंग मुख्यधारा की संस्कृति में अपनी जगह बना रहा है, पोडमास्टर्स 2025 भारत के रचनाकारों, कहानीकारों और ब्रांड्स के लिए एक प्रमुख मंच बनकर उभर रहा है, जो 20 जून को मुंबई में आयोजित होगा। फीवर लाइव द्वारा क्यूरेट और प्रोड्यूस किया गया यह इवेंट सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि उत्कृष्टता को सम्मान देने, सहयोग को बढ़ावा देने और भारत में पॉडकास्टिंग के भविष्य को आकार देने का एक महत्वपूर्ण मंच है।
पोडमास्टर्स 2025 कॉन्क्लेव में ज्ञानवर्धक चर्चाएँ, मास्टरक्लासेस और फायरसाइड चैट्स होंगी, जिसमें थिंक स्कूल के गणेश प्रसाद, प्राजक्ता कोली, रिया चक्रवर्ती, कामिया जानी जैसे कंटेंट स्टार्स और स्पॉटीफाई इंडिया के पॉडकास्ट हेड उन्नी नारायण, कॉम्यून के को-फाउंडर रोशन अब्बास और चार्मिंग मंत्रा मुग्ध जैसे दिग्गज शामिल होंगे। यूट्यूब इंडिया भी क्रिएटर्स के लिए एक खास सेशन आयोजित करेगा।

ग्लैमरस अवॉर्ड नाइट में अलग-अलग श्रेणियों में उन क्रिएटर्स को सम्मानित किया जाएगा , जिन्होंने पॉडकास्टिंग को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। 2024 में ‘ बी ए मैन यार !’ के लिए बेस्ट वीडियो पॉडकास्ट अवॉर्ड जीतने वाले निखिल तनेजा ने कहा, “यह मेरी पॉडकास्टिंग जर्नी का सबसे यादगार लम्हा था। एचटी मीडिया ने पॉडकास्टर्स के लिए एक शानदार मंच तैयार किया है, जिससे नए और स्थापित दोनों क्रिएटर्स को पहचान मिलती है।”

कामिया जानी ने भी इस पहचान को अहम् बताया और कहा, “एक कंटेंट क्रिएटर के रूप में मैंने हमेशा कहानी कहने की ताकत में विश्वास रखा है। ऐसे प्लेटफॉर्म्स का आना, जो पॉडकास्टर्स की आवाज़ को पहचान दें, बहुत प्रेरणादायक है। पोडमास्टर्स 2025 एक खूबसूरत पहल है, जो इस माध्यम में काम करने वाले कहानीकारों को सेलिब्रेट करता है।”
फीवर नेटवर्क के सीईओ रमेश मेनन ने कहा, “पॉडकास्टिंग अब नीचे नहीं रही, यह न्यू मीडिया है। पोडमास्टर्स 2025 उन वॉइसेज़ और विजनरीज़ का उत्सव है, जो इस इंडस्ट्री को आकार दे रहे हैं।”

Share this
Tags

Must-read

Farah Khan का नया कैंपेन | बच्चों को एडल्ट स्किनकेयर क्यों? | Tuco Kids Campaign India

क्या आप अपने बच्चे को गाड़ी चलाने देंगे? टूको किड्स के लिए फराह खान के नए कैंपेन ने सवाल उठाया कि बच्चों को हम...

महिलाओं को मिलेगी नई गति: ऑटो सेक्टर में प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देंगे डालमिया भारत फाउंडेशन और रेड कार्पेट

* दीक्षा पहल के तहत असम, पश्चिम बंगाल और झारखंड में 300 महिलाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार के योग्य बनाया जाएगा*झारखंड: कौशल के माध्यम...

OYO ने शीर्ष होटल प्रबंधकों को सम्मानित किया, महाराष्ट्र में विस्तार को प्रोत्साहित किया

पुणे: वैश्विक आतिथ्य प्रौद्योगिकी कंपनी OYO ने पुणे के होटल एमराल्ड गेस्टिमनी में आयोजित एक कार्यक्रम में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले होटल भागीदारों...

स्कोडा ऑटो इंडिया ने जयपुर में दो नए शोरूम शुरू किए, राजस्थान में टचपॉइंट्स की संख्या 14 हुई

जयपुर: प्रीमियम कार निर्माता स्‍कोडा ऑटो इंडिया ने उत्‍तर भारत में अपने नेटवर्क को और मजबूत करते हुए जयपुर में दो नए सेल्‍स आउटलेट्स...

Rajasthan में महिला प्रोफेसर को 90 दिनों तक Digital arrest रखा गया, 42 बार में 7.67 करोड़ की ठगी, सीबीआई ने किया खुलासा

इसमें बताया गया कि आरोपियों ने खुद को सीबीआई, ईडी, ट्राई और महाराष्ट्र पुलिस का अधिकारी बताकर महिला प्रोफेसर को तीन महीने तक Digital...

More like this

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here