स्कोडा ऑटो इंडिया ने जयपुर में दो नए शोरूम शुरू किए, राजस्थान में टचपॉइंट्स की संख्या 14 हुई

on

|

views

and

comments

जयपुर: प्रीमियम कार निर्माता स्‍कोडा ऑटो इंडिया ने उत्‍तर भारत में अपने नेटवर्क को और मजबूत करते हुए जयपुर में दो नए सेल्‍स आउटलेट्स की शुरुआत की है। ये शोरूम सिकर रोड स्थित विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया (वीकेआई) और राजा पार्क क्षेत्र में स्‍थापित किए गए हैं। इनकी शुरुआत साइशा मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से की गई है। इन दो नई शाखाओं के साथ जयपुर में स्‍कोडा के कुल 6 टचपॉइंट्स हो गए हैं, जबकि पूरे राजस्‍थान में इनकी संख्‍या बढ़कर 14 हो गई है। कंपनी आधुनिक शोरूम अनुभव और उत्‍कृष्‍ट उत्‍पादों के माध्‍यम से ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।

विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित यह शोरूम 2,375 वर्गफुट में फैला है और यहां 3 डिस्‍प्‍ले कारें प्रदर्शित की जा सकती हैं, जबकि राजा पार्क का शोरूम 3,000 वर्गफुट का है, जहां 4 कारें डिस्प्ले की जा सकती हैं। दोनों आउटलेट्स स्‍कोडा की ‘मॉडर्न सॉलिड’ डिज़ाइन लैंग्वेज और ग्राहक-केन्‍द्रित अनुभव को दर्शाते हैं।

स्‍कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड डायरेक्‍टर श्री आशीष गुप्‍ता ने कहा, “जयपुर उत्‍तर भारत के हमारे नेटवर्क विस्‍तार में एक अहम बाजार है। ये नए शोरूम हमें अपने ब्रांड की मौजूदगी बढ़ाने और और ज्‍यादा ग्राहकों तक पहुंचने में मदद करेंगे। हमारा लक्ष्‍य है कि 2025 के अंत तक देशभर में 350 कस्टमर टचपॉइंट्स तक पहुंचा जाए।”

साइशा मोटर्स के डीलर प्रिंसिपल श्री साई गिरिधर ने क हा, “स्‍कोडा ऑटो इंडिया के साथ साझेदारी कर जयपुर में अपने नेटवर्क का विस्‍तार करना हमारे लिए गर्व की बात है। इन शोरूम्स के जरिए हम शहर के आधुनिक कार खरीदारों को एक बेहतरीन और ग्राहक-केंद्रित रिटेल अनुभव देने के लिए तत्‍पर हैं।”

ग्राहकों के और करीब
इन नई शाखाओं में ग्राहक स्‍कोडा की पूरी प्रोडक्‍ट रेंज का अनुभव ले सकते हैं, जिसमें हाल ही में लॉन्‍च की गई काइलैक, कोडियाक, स्लाविया और कुशाक शामिल हैं। कंपनी की सुपरकेयर, सर्विस पैकेजेस और एक्सटेंडेड वारंटी जैसी पहलें यह सुनिश्चित करती हैं कि ग्राहकों को एक सहज और भरोसेमंद ओनरशिप अनुभव मिले

Share this
Tags

Must-read

Farah Khan का नया कैंपेन | बच्चों को एडल्ट स्किनकेयर क्यों? | Tuco Kids Campaign India

क्या आप अपने बच्चे को गाड़ी चलाने देंगे? टूको किड्स के लिए फराह खान के नए कैंपेन ने सवाल उठाया कि बच्चों को हम...

महिलाओं को मिलेगी नई गति: ऑटो सेक्टर में प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देंगे डालमिया भारत फाउंडेशन और रेड कार्पेट

* दीक्षा पहल के तहत असम, पश्चिम बंगाल और झारखंड में 300 महिलाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार के योग्य बनाया जाएगा*झारखंड: कौशल के माध्यम...

OYO ने शीर्ष होटल प्रबंधकों को सम्मानित किया, महाराष्ट्र में विस्तार को प्रोत्साहित किया

पुणे: वैश्विक आतिथ्य प्रौद्योगिकी कंपनी OYO ने पुणे के होटल एमराल्ड गेस्टिमनी में आयोजित एक कार्यक्रम में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले होटल भागीदारों...

Podmasters 2025: भारत के तेजी से बढ़ते पॉडकास्टिंग लैंडस्केप का उत्सव

मुंबई : जैसे-जैसे पॉडकास्टिंग मुख्यधारा की संस्कृति में अपनी जगह बना रहा है, पोडमास्टर्स 2025 भारत के रचनाकारों, कहानीकारों और ब्रांड्स के लिए एक...

Rajasthan में महिला प्रोफेसर को 90 दिनों तक Digital arrest रखा गया, 42 बार में 7.67 करोड़ की ठगी, सीबीआई ने किया खुलासा

इसमें बताया गया कि आरोपियों ने खुद को सीबीआई, ईडी, ट्राई और महाराष्ट्र पुलिस का अधिकारी बताकर महिला प्रोफेसर को तीन महीने तक Digital...

More like this

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here