बीकानेर। नागौरी तेलियान विकास समिति, बीकानेर की ओर से रेलवे ऑडिटोरियम में आयोजित समोराह की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। इस मौके मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए एएसपी नागौर नूर मोहम्मद राठौड़ ने अपने संबोधन में कहा कि समाज को कामयाब बनाने हेतु बच्चों को शिक्षित करना होगा खासकर बच्चियों का शिक्षित होना बहुत जरूरी है ताकि समाज में जागरूकता आए और समाज के साथ-साथ देश का भी विकास हो सके। समारोह में समाज के 10वीं 12वीं में 70 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने वाले विद्यार्थियों के साथ इस साल सरकारी नौकरी में चयन होने वाले एवं प्रतियोगी परीक्षा में कामयाबी पाने वालों के अलावा खेल कूद में नेशनल व राज्यस्तर पर खेलने वाले खिलाडिय़ों का सम्मान किया गया। समारोह में शूरा कमेटी के वली मोहम्मद गौरी,सैय्यद आफताब ,सिकन्दर राठौड़ ,समारोह में नगर निगम के सहायक अभियंता नजीर मोहम्मद गौरी,डॉ.मोहम्मद अबरार पंवार,समाजसेवी अस्मानाज -एसोसिएट प्रोफेसर बरकत राठौड़,रिटायर्ड आरएएस ताज मोहम्मद राठौड़ समेत तमाम अतिथियों ने युवाओं और विद्यार्थियों को नशे की लत से दूर रहने के साथ समाजसेवा से जुड़े कार्यो में भागीदारी का आव्हान किया। यह जानकारी देते हुए समिति के वली मोहम्मद गौरी और और सैयद आफताब ने बताया कि समारोह में हाजी इलाही बख्श ,डॉ. वली मो सैय्यद, हाजी सैय्यद इरफान अली,सैयद मोहम्मद रमजान, सैयद साबिर अली गोल्डी ,हसन अली गोरी ,मो रफीक ,हाजी सफी मो राठौड़,हाजी इब्राहिम राठौड़, अयूब अली खिलजी,सैय्यद अनवर अली,सईद अहमद लेक्चरर,दाऊद खिलजी पत्रकार,अजीज गौरी, कासिम बीकानेरी ,इस्लामुदिन गौरी, मो रफीक राठौड़ ,लियाकत जी पेंटर,अकबर फतानी, मो हारून राठौड़, महबूब नूरानी ,साथ ही समिति सदस्य ऐड.मकबूल खान , सैय्यद फिरोज, सैय्यद ताहिर ,रिजवान खान , ऐड. अब्दुल कय्यूम खिलजी ,मो मूसा ,समीर अहमद,माजिद गौरी ,इलमु राठौड़,इस्माइल खिलजी, मो हुसेन खिलजी, साजिद हुसेन गौरी, शाहिद राठौड़,इस्लामुदिन राठौड़, छोटू राठौड़,जफर अली आदि मौजूद रहे। समारोह का संचालन अनवर हुसैन ने किया।
नागौरी तेलियान समाज की प्रतिभाओं का सम्मान
Subscribe
Popular
More like thisRelated
Farah Khan का नया कैंपेन | बच्चों को एडल्ट स्किनकेयर क्यों? | Tuco Kids Campaign India
क्या आप अपने बच्चे को गाड़ी चलाने देंगे? टूको...
महिलाओं को मिलेगी नई गति: ऑटो सेक्टर में प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देंगे डालमिया भारत फाउंडेशन और रेड कार्पेट
* दीक्षा पहल के तहत असम, पश्चिम बंगाल और...
OYO ने शीर्ष होटल प्रबंधकों को सम्मानित किया, महाराष्ट्र में विस्तार को प्रोत्साहित किया
पुणे: वैश्विक आतिथ्य प्रौद्योगिकी कंपनी OYO ने पुणे के...
Podmasters 2025: भारत के तेजी से बढ़ते पॉडकास्टिंग लैंडस्केप का उत्सव
मुंबई : जैसे-जैसे पॉडकास्टिंग मुख्यधारा की संस्कृति में अपनी...

