बीकानेर। घरेलू सिलेंडर की व्यावसायिक दुरुपयोग रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को जांच दल ने अवैध रिफिलिंग करते पाए जाने पर कार्यवाही की। रसद विभाग की शुक्रवार टीम ने कार्यवाही करते हुए कुम्हारों की मोड़ के पास गंगाशहर से तीन एलपीजी घरेलू गैस सिलेंडर, एक इलेक्ट्रिक कांटा तथा एक रिफिलिंग मशीन जब्त की। डीएसओ भागुराम महला ने बताया कि बजरंग लाल गहलोत पुत्र सांवरलाल गहलोत को ऑटो व अन्य वाहनों में अवैध रिफिलिंग करते पाया गया। एलपीजी वितरण एवं आपूर्ति विनियमन आदेश 2000 का उल्लंघन पाए जाने पर यह समस्त मशीनें जब्त करने की गई और जब्त सामग्री को अनूप भारत गैस एजेंसी को सुपुर्द कर गोदाम में सुरक्षित रखवाया गया है। जिला रसद अधिकारी भागुराम महला ने बताया कि जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि के निर्देशानुसार गठित टीम द्वारा विभिन्न होटलों, फर्मो और रिफिलिंग सेंटरों पर औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की जा रही है । इस निरीक्षण दल में प्रवर्तन अधिकारी पवन सुथार, प्रवर्तन निरीक्षक जय सिंह और प्रखर भार्गव शामिल रहे।
अवैध रिफिलिंग के ठिकानों पर कार्यवाही सिलसिला जारी
Subscribe
Popular
More like thisRelated
Farah Khan का नया कैंपेन | बच्चों को एडल्ट स्किनकेयर क्यों? | Tuco Kids Campaign India
क्या आप अपने बच्चे को गाड़ी चलाने देंगे? टूको...
महिलाओं को मिलेगी नई गति: ऑटो सेक्टर में प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देंगे डालमिया भारत फाउंडेशन और रेड कार्पेट
* दीक्षा पहल के तहत असम, पश्चिम बंगाल और...
OYO ने शीर्ष होटल प्रबंधकों को सम्मानित किया, महाराष्ट्र में विस्तार को प्रोत्साहित किया
पुणे: वैश्विक आतिथ्य प्रौद्योगिकी कंपनी OYO ने पुणे के...
Podmasters 2025: भारत के तेजी से बढ़ते पॉडकास्टिंग लैंडस्केप का उत्सव
मुंबई : जैसे-जैसे पॉडकास्टिंग मुख्यधारा की संस्कृति में अपनी...

