बीकानेर। शिक्षा निदेशालय पर बुधवार को प्रदर्शनकारियों का सैलाब सा उमड़ पड़ा। इस दौरान अपनी मांगो को लेकर शिक्षकों समेत अनेक संगठनों ने विरोध प्रदर्शन कर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहा। करीब आधा दर्जन संगठनों ने अलग-अलग बैनर लगाकर धरना दिया और बाद में शिक्षा निदेशालय के मेन गेट तक पहुंचकर नारेबाजी की। इस दौरान शिक्षक संघ शेखावत के सैकड़ों टीचर्स ने निदेशालय के अंदर कूच किया। निदेशक कक्ष से कुछ ही दूरी पर पुलिस ने इनको रोक दिया। हैरानी की बात तो यह कि विरोध प्रदर्शन करने वालों की सुनवाई के लिये शिक्षा निदेशालय के दोनो ही निदेशक मौजूद नहीं थे। जानकारी के अनुसार माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी इन दिनों जयपुर है तो प्रारम्भिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट बुधवार को निदेशालय में मौजूद नहीं थे। ऐसे में अतिरिक्त निदेशक रमेश हर्ष और स्टॉफ ऑफिसर अरुण शर्मा से टीचर्स ने वार्ता की। सबसे ज्यादा टीचर्स राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) के बैनर तले विरोध करने पहुंचे। इसके अलावा प्राध्यापक संघ और उप प्राचार्य पदोन्नति के लिए संघर्ष कर रहे टीचर्स भी आंदोलन कर रहे हैं। राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत की ओर से निदेशक को दिए गए ज्ञापन में ओल्ड पेंशन स्कीम से किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं करने की चेतावनी दी गई है। टीचर्स ने कहा है कि अगर कोई परिवर्तन करके नुकसान पहुंचाया गया तो आंदोलन किया जाएगा। वहीं शिक्षको के लिये ट्रांसफर के लिए पॉलिसी नहीं बनने पर रोष जताते हुए प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बिना पॉलिसी के होने वाले तबादलों से शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। शिक्षक संगठनों ने डिजायर व्यवस्था समाप्त करने की मांग भी की है। आरोप है कि डिजायर व्यवस्था के चलते तबादलों में राजनीति हो रही है।
शिक्षा निदेशालय में उमड़ा प्रदर्शनकारियों का सैलाब
Subscribe
Popular
More like thisRelated
Farah Khan का नया कैंपेन | बच्चों को एडल्ट स्किनकेयर क्यों? | Tuco Kids Campaign India
क्या आप अपने बच्चे को गाड़ी चलाने देंगे? टूको...
महिलाओं को मिलेगी नई गति: ऑटो सेक्टर में प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देंगे डालमिया भारत फाउंडेशन और रेड कार्पेट
* दीक्षा पहल के तहत असम, पश्चिम बंगाल और...
OYO ने शीर्ष होटल प्रबंधकों को सम्मानित किया, महाराष्ट्र में विस्तार को प्रोत्साहित किया
पुणे: वैश्विक आतिथ्य प्रौद्योगिकी कंपनी OYO ने पुणे के...
Podmasters 2025: भारत के तेजी से बढ़ते पॉडकास्टिंग लैंडस्केप का उत्सव
मुंबई : जैसे-जैसे पॉडकास्टिंग मुख्यधारा की संस्कृति में अपनी...

