बीकानेर। बाबूलाल रेलवे क्रासिंग पर बुधवार शाम एक बाइक सवार क्रोसिंग पार कर बाइक सवार ट्रेन की चपेट में आ गया,गनीमत रही उसकी जान बच गई और ज्यादा गंभीर चोटें नहीं आई। जानकारी के अनुसार शाम करीब पांच बजे एक युवक अपनी बाइक से जा रहा था। बाबू लाल रेलवे क्रासिंग पर अब पुल बन चुका है। ऐसे में ट्राफिक को ओवर ब्रिज के ऊपर से ही जाना होता है। रेलवे क्रासिंग पूरी तरह बंद है। इसके बाद भी ये युवक रेल पटरियों को पार करके आगे की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक ट्रेन आई, जिसके ईंजन से युवक की बाइक टकरा गई। युवक के सामान्य चोट आई लेकिन बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। युवक अपनी बाइक वहां छोडक़र फरार हो गया। पुलिस अब बाइक के आधार पर युवक का पता लगा रही है। इस घटना के दौरान मौके पर काफी देर तक भीड़ जुटी रही।
जानलेवा बन जाता बाइक सवार का दुस्साहस…..
Subscribe
Popular
More like thisRelated
Farah Khan का नया कैंपेन | बच्चों को एडल्ट स्किनकेयर क्यों? | Tuco Kids Campaign India
क्या आप अपने बच्चे को गाड़ी चलाने देंगे? टूको...
महिलाओं को मिलेगी नई गति: ऑटो सेक्टर में प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देंगे डालमिया भारत फाउंडेशन और रेड कार्पेट
* दीक्षा पहल के तहत असम, पश्चिम बंगाल और...
OYO ने शीर्ष होटल प्रबंधकों को सम्मानित किया, महाराष्ट्र में विस्तार को प्रोत्साहित किया
पुणे: वैश्विक आतिथ्य प्रौद्योगिकी कंपनी OYO ने पुणे के...
Podmasters 2025: भारत के तेजी से बढ़ते पॉडकास्टिंग लैंडस्केप का उत्सव
मुंबई : जैसे-जैसे पॉडकास्टिंग मुख्यधारा की संस्कृति में अपनी...

