बीकानेर। जिला स्तरीय राइजिंग राजस्थान समिट 13 नवंबर को आयोजित की जाएगी। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने इस संबंध में गुरुवार को संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक ली। उन्होंने कहा कि बीकानेर में निवेश को बढ़ावा देने के लिए निवेशकों की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझाई जाए। जिले में निवेश के लिए सकारात्मक वातावरण बनने से यहां के औद्योगिक विकास में मदद मिलेगी। उन्होंने राइजिंग राजस्थान समिट के जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी लेते हुए कहा कि बीकानेर मूल के प्रवासियों को इस समिट की जानकारी पहुंचाएं और यहां की निवेश संभावनाओं के संबंध में व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा ने बताया कि जिला स्तरीय राइजिंग राजस्थान सबमिट के तहत अब तक 38 एम ओ यू निष्पादित कर 260 करोड़ रुपए का निवेश व 1 हजार 537 रोजगार उपलब्ध करवाए जाएंगे।
13 नवंबर को आयोजित होगी जिला स्तरीय राइजिंग राजस्थान समिट
Subscribe
Popular
More like thisRelated
Farah Khan का नया कैंपेन | बच्चों को एडल्ट स्किनकेयर क्यों? | Tuco Kids Campaign India
क्या आप अपने बच्चे को गाड़ी चलाने देंगे? टूको...
महिलाओं को मिलेगी नई गति: ऑटो सेक्टर में प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देंगे डालमिया भारत फाउंडेशन और रेड कार्पेट
* दीक्षा पहल के तहत असम, पश्चिम बंगाल और...
OYO ने शीर्ष होटल प्रबंधकों को सम्मानित किया, महाराष्ट्र में विस्तार को प्रोत्साहित किया
पुणे: वैश्विक आतिथ्य प्रौद्योगिकी कंपनी OYO ने पुणे के...
Podmasters 2025: भारत के तेजी से बढ़ते पॉडकास्टिंग लैंडस्केप का उत्सव
मुंबई : जैसे-जैसे पॉडकास्टिंग मुख्यधारा की संस्कृति में अपनी...

