बीकानेर। सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के मानव विकास और परिवारिक अध्ययन विभाग की ओर से शनिवार को आभार दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. विमला डुंकवाल ने प्रकृति, धरती, अभिभावकों एवं शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. मंजू राठौड़ ने कहा कि आभार व्यक्त करने से अस्तित्व के विज्ञान में बदलाव नहीं किया जा सकता, लेकिन उस परिस्थिति के साथ सामंजस्य स्थापित कर सौहार्दपूर्ण जीवन जीने की क्षमता मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी दिनचर्या में सकारात्मक अभिकथन सम्मिलित करने के लिए प्रेरित किया। वहीं विद्यार्थियों ने भी अपनी भावनाएं साझा की और शिक्षकों, माता-पिता एवं मित्रों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि आभार व्यक्त करने से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आए हैं। समारोह में सभी ने आभार की शक्ति का महत्व समझा और इसे जीवन में अपनाने का प्रण लिया। इस दौरान छात्र- छात्राओं ने महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं शैक्षणोतर स्टाफ का तिलक लगाकर स्वागत किया और कृतज्ञता जताई।
सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय में मनाया आभार दिवस
Subscribe
Popular
More like thisRelated
Farah Khan का नया कैंपेन | बच्चों को एडल्ट स्किनकेयर क्यों? | Tuco Kids Campaign India
क्या आप अपने बच्चे को गाड़ी चलाने देंगे? टूको...
महिलाओं को मिलेगी नई गति: ऑटो सेक्टर में प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देंगे डालमिया भारत फाउंडेशन और रेड कार्पेट
* दीक्षा पहल के तहत असम, पश्चिम बंगाल और...
OYO ने शीर्ष होटल प्रबंधकों को सम्मानित किया, महाराष्ट्र में विस्तार को प्रोत्साहित किया
पुणे: वैश्विक आतिथ्य प्रौद्योगिकी कंपनी OYO ने पुणे के...
Podmasters 2025: भारत के तेजी से बढ़ते पॉडकास्टिंग लैंडस्केप का उत्सव
मुंबई : जैसे-जैसे पॉडकास्टिंग मुख्यधारा की संस्कृति में अपनी...

