बीकानेर। जिले में जसरासर थाना इलाके के गांव बेरासर के एक खेत में काम कर रहे एक युवा काश्तकार को सांप ने डस लिये जिसे गंभीर हालात में होस्पीटल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि बेरासर निवासी बीस वर्षीय धनराज जाट पुत्र बालूराम अपने खेत में काम कर रहा था,तभी मौके पर फन फैलाये बैठे काले सांप ने उसे डस लिया। हालात गंभीर होने पर परिजन उसे होस्पीटल ले गये लेकिन उपचार के बावजूद उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि धनराज को जिस सांप ने डसा था वह खतरनाक जहरीली प्रजाति का संाप था। जानकारी में रहे कि बीकानेर जिले में पिछले महिने भर के अंतराल में सांप के डसने से मौत का यह तीसरा मामला सामने आया है। इससे पहले जसरासर के साजनवासी गांव में भी सांप के डसने से मौत का एक मामला सामने आ चुका है,वहीं श्रीडूंगरगढ़ इलाके में भी पिछले दिनों सांप के डसने से एक महिला की मौत हो गई थी। इनके अलावा पीबीएम होस्पीटल में पिछले दो महिनों से सर्प दंश से पीडि़त लगातार भर्ती हो रहे है। दरअसल,बारिश के बाद उमस और गर्मी के आलम में सर्प प्रजाति के जीव अपने बिलों से बाहर निकलने लगे है,जिसके कारण सर्पदंश की घटनाओं में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है।
सर्पदंश से युवा काश्तकार की मौत
Subscribe
Popular
More like thisRelated
Farah Khan का नया कैंपेन | बच्चों को एडल्ट स्किनकेयर क्यों? | Tuco Kids Campaign India
क्या आप अपने बच्चे को गाड़ी चलाने देंगे? टूको...
महिलाओं को मिलेगी नई गति: ऑटो सेक्टर में प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देंगे डालमिया भारत फाउंडेशन और रेड कार्पेट
* दीक्षा पहल के तहत असम, पश्चिम बंगाल और...
OYO ने शीर्ष होटल प्रबंधकों को सम्मानित किया, महाराष्ट्र में विस्तार को प्रोत्साहित किया
पुणे: वैश्विक आतिथ्य प्रौद्योगिकी कंपनी OYO ने पुणे के...
Podmasters 2025: भारत के तेजी से बढ़ते पॉडकास्टिंग लैंडस्केप का उत्सव
मुंबई : जैसे-जैसे पॉडकास्टिंग मुख्यधारा की संस्कृति में अपनी...

