राहुल गांधी पर अनर्गल बयानबाजी से कांग्रेस में आक्रोश

on

|

views

and

comments


कलक्टरी में लाठिया लेकर किया विरोध प्रदर्शन
बीकानेर। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा नेताओं की अनर्गल बयानबाजी के  विरोध में आक्रोशित कांग्रेस नेताओं ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय में लाठिया लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने लाठी दिखाते हुए कहा कि कांग्रेस गांधीवादी विचारधारा पर चलती है लेकिन पत्थर का जवाब ईंट से देना भी जानती है। उन्होने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी के खिलाफ किसी भी प्रकार की अनर्गल बयानबाजी बर्दाश्त नहीं होगी और जरूरत पड़ी तो जेल भरो आंदोलन करेगी बीकानेर कांग्रेस, और ऐसे नेताओं का बीकानेर आगमन हुआ तो उनको सबक सिखाने में पीछे नहीं हटेगी। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मोदी-शाह के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आव्हान किया कि अगर जल्द ही अनर्गल बयानबाजी करने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही नहीं की गई तो कांग्रेस इसके साथ ही जिला कांग्रेस ने ये आह्वान किया की अगर जल्द ही ऐसे नेताओं को गिरफतार नही किया गया तो जिला कांग्रेस जेल भरो आंदोलन करने में भी पीछे नहीं हटे
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए शहर कांग्रेस यशपाल गहलोत ने कहा कि देश में राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से घबराई भाजपा अब उनके खिलाफ अनर्गल बयानबाजी कर उनकी छवि बिगाडऩे में जुटी है। जिसे कांग्रेस किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। गहलोत ने तल्ख अंदाज में कहा कि कांग्रेस गांधीवादी विचारधारा के साथ चलते हुए अहिंसात्मक रास्ता अपनाती है लेकिन इसका ये मतलब कतई नहीं की कोई भी किसी भी तरह की बयानबाजी करके चला जाए कांग्रेस उसे स्वीकार कर लेगी,जरूरत पडऩे पर पत्थर का जवाब ईंट से देना जानती है। उन्होने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी करने वाले नेताओं का अगर बीकानेर आगमन हुआ तो उनका पुरजोर विरोध किया जायेगा। विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ भागीदारी निभाई। प्रदर्शन करने वालों में सोहनलाल माहिया, एजाज पठान, जयदीप सिंह जावा, मनोज चौधरी,पन्नालाल मेघवाल, मनोज गहलोत, रामनाथ आचार्य, पन्नाराम नायक, भवानी सिंह राजपुरोहित, सफी खान, मोहमद हुसैन, सैयद रईस अली, शेलेंद्र गोदारा, जगदीश शर्मा, हाजिर खान, याकूब अली, अमरीक सिंह, प्रवक्ता अनिल सारडा, मैक्स नायक, भागीरथ, कैलाश गहलोत, अकरम नागौरी, मुकेश जोशी, अरुण थोरी, अकरम अली, आशाराम सारण, रामपाल मेहरा, इस्माइल खिलजी, किशनलाल ओझा, भीखाराम मेघवाल, अभिषेकपंवार, सुरेश वाल्मिकी, नजरूल इस्लाम, भागीरथ सिंह फोजी, सुखराम चौधरी,लालचंद ढाका,घेवरचद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद थे
*इन्होने भी संबोधित किया
*प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा,वरिष्ठ नेता लक्ष्मण कड़वासरा,प्रदेश कांग्रेस महासचिव गजेंद्र सिंह सांखला, ,गुलाम मुस्तफा,पीसीसी सदस्य मकसूद अहमद,शिवलाल गोदारा,नगर निगम नेता प्रतिपक्ष श्रीमती चेतना चौधरी, डूंगरगढ़ प्रधान केसराराम गोदारा,पार्षद जावेद पडिहार,ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढा, जाकिर नागोरी, सुमित कोचर, मनोज किराडू,तोलाराम सियाग,देहात संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल समेत अनेक कांग्रेस नेताओं ने भाजपा के खिलाफ आक्रोश जताया।

Share this
Tags

Must-read

महिलाओं को मिलेगी नई गति: ऑटो सेक्टर में प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देंगे डालमिया भारत फाउंडेशन और रेड कार्पेट

* दीक्षा पहल के तहत असम, पश्चिम बंगाल और झारखंड में 300 महिलाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार के योग्य बनाया जाएगा*झारखंड: कौशल के माध्यम...

OYO ने शीर्ष होटल प्रबंधकों को सम्मानित किया, महाराष्ट्र में विस्तार को प्रोत्साहित किया

पुणे: वैश्विक आतिथ्य प्रौद्योगिकी कंपनी OYO ने पुणे के होटल एमराल्ड गेस्टिमनी में आयोजित एक कार्यक्रम में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले होटल भागीदारों...

Podmasters 2025: भारत के तेजी से बढ़ते पॉडकास्टिंग लैंडस्केप का उत्सव

मुंबई : जैसे-जैसे पॉडकास्टिंग मुख्यधारा की संस्कृति में अपनी जगह बना रहा है, पोडमास्टर्स 2025 भारत के रचनाकारों, कहानीकारों और ब्रांड्स के लिए एक...

स्कोडा ऑटो इंडिया ने जयपुर में दो नए शोरूम शुरू किए, राजस्थान में टचपॉइंट्स की संख्या 14 हुई

जयपुर: प्रीमियम कार निर्माता स्‍कोडा ऑटो इंडिया ने उत्‍तर भारत में अपने नेटवर्क को और मजबूत करते हुए जयपुर में दो नए सेल्‍स आउटलेट्स...

Rajasthan में महिला प्रोफेसर को 90 दिनों तक Digital arrest रखा गया, 42 बार में 7.67 करोड़ की ठगी, सीबीआई ने किया खुलासा

इसमें बताया गया कि आरोपियों ने खुद को सीबीआई, ईडी, ट्राई और महाराष्ट्र पुलिस का अधिकारी बताकर महिला प्रोफेसर को तीन महीने तक Digital...

More like this

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here