बीकानेर। पीबीएम होस्पीटल में अब नकबजनों के साथ जेबतराश भी एक्टिव हो गये है जो आये दिन रोगियों और उनके परिजनों की जेब साफ करने में जुटे है। इसके चलते गुरूवार को दिन दहाड़े एक जने की जेब से कोई अज्ञात जेबकतरा पचास हजार नगदी पार कर ले गया। इस घटना का शिकार हुए जैतसर निवासी चंपालाल पुत्र चतराराम ने सदर पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। उसने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 19 सितंबर को सुबह आठ बजे पीबीएम अस्पताल एक नंबर गेट से निकलते समय एक लडक़ा पीछे से आया और उसकी जेब से 50 हजार रुपए निकालकर ले गया। इससे दो दिन पहले भी एक युवक की जेब से पन्द्रह सौ रूपये पार होने की घटना सामने आई थी। पता चला है कि शातिर जेब तराश ग्रामीण अंचलों से आने वाले रोगियों और उनके परिजनों को अपना निशाना बना रहे है। इधर,पीबीएम चौकी पुलिस ने जेब तराशों का पता लगाने के लिये अपने मुखबिरों के अलावा सादावर्दी में पुलिसकर्मी तैनात किए है।
Must-read
Farah Khan का नया कैंपेन | बच्चों को एडल्ट स्किनकेयर क्यों? | Tuco Kids Campaign India
क्या आप अपने बच्चे को गाड़ी चलाने देंगे? टूको किड्स के लिए फराह खान के नए कैंपेन ने सवाल उठाया कि बच्चों को हम...
महिलाओं को मिलेगी नई गति: ऑटो सेक्टर में प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देंगे डालमिया भारत फाउंडेशन और रेड कार्पेट
* दीक्षा पहल के तहत असम, पश्चिम बंगाल और झारखंड में 300 महिलाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार के योग्य बनाया जाएगा*झारखंड: कौशल के माध्यम...
OYO ने शीर्ष होटल प्रबंधकों को सम्मानित किया, महाराष्ट्र में विस्तार को प्रोत्साहित किया
पुणे: वैश्विक आतिथ्य प्रौद्योगिकी कंपनी OYO ने पुणे के होटल एमराल्ड गेस्टिमनी में आयोजित एक कार्यक्रम में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले होटल भागीदारों...
Podmasters 2025: भारत के तेजी से बढ़ते पॉडकास्टिंग लैंडस्केप का उत्सव
मुंबई : जैसे-जैसे पॉडकास्टिंग मुख्यधारा की संस्कृति में अपनी जगह बना रहा है, पोडमास्टर्स 2025 भारत के रचनाकारों, कहानीकारों और ब्रांड्स के लिए एक...
स्कोडा ऑटो इंडिया ने जयपुर में दो नए शोरूम शुरू किए, राजस्थान में टचपॉइंट्स की संख्या 14 हुई
जयपुर: प्रीमियम कार निर्माता स्कोडा ऑटो इंडिया ने उत्तर भारत में अपने नेटवर्क को और मजबूत करते हुए जयपुर में दो नए सेल्स आउटलेट्स...