बीकानेर। शहर के भुट्टा बास,सर्वोदय बस्ती,पूगल रोड़ समेत आस पास के इलाकों में नशे का कारोबार करने वालों पर कार्यवाही की मांग को लेकर शुक्रवार को शहर के कई इलाकों के लोग सडक़ों पर उतर आये कलक्टरी में विरोध प्रदर्शन कर अपना आक्रोश जाहिर किया। प्रदर्शन करने वालों में युवाओं के साथ महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। इस दौरान कई लोगों ने मीडिया को बताया कि बीकानेर में आईजी और एसपी समेत आला पुलिस अधिकारी ड्रग्स तस्करों के खिलाफ एक्शन दिखा रहे है लेकिन संबंधित थानो की पुलिस की ओर से कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा । इससे कई इलाके ड्रग्स तस्करों के गढ़ बन गये है। प्रदर्शनकारियों ने एसपी को ज्ञापन भी सौंपा,ज्ञापन मं अवगत कराया गया कि शहर में भुट्टो का बास से लेकर पूगल रोड़ बस स्टेण्ड और सर्वोदय बस्ती समेत आस पास के इलाको में ड्रग्स तस्करी के साथ जुआ-सट्टा भी बड़े पैमाने पर हो रहा है। लेकिन संबंधित थानों की ओर से इसकी रोकथाम के लिये प्रभावी कार्यवाही नहीं की जा रही। पूर्व पार्षद शहजाद भुट्टा के नेतृत्व में प्रदर्शन करने वालों में पार्षद सुनिल कुमार,पार्षद प्रतिनिधि श्याम सिंह हाड़ला,सुभाष स्वामी,माईन खान समेत बड़ी तादाद में लोग शामिल थे।
Must-read
Farah Khan का नया कैंपेन | बच्चों को एडल्ट स्किनकेयर क्यों? | Tuco Kids Campaign India
क्या आप अपने बच्चे को गाड़ी चलाने देंगे? टूको किड्स के लिए फराह खान के नए कैंपेन ने सवाल उठाया कि बच्चों को हम...
महिलाओं को मिलेगी नई गति: ऑटो सेक्टर में प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देंगे डालमिया भारत फाउंडेशन और रेड कार्पेट
* दीक्षा पहल के तहत असम, पश्चिम बंगाल और झारखंड में 300 महिलाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार के योग्य बनाया जाएगा*झारखंड: कौशल के माध्यम...
OYO ने शीर्ष होटल प्रबंधकों को सम्मानित किया, महाराष्ट्र में विस्तार को प्रोत्साहित किया
पुणे: वैश्विक आतिथ्य प्रौद्योगिकी कंपनी OYO ने पुणे के होटल एमराल्ड गेस्टिमनी में आयोजित एक कार्यक्रम में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले होटल भागीदारों...
Podmasters 2025: भारत के तेजी से बढ़ते पॉडकास्टिंग लैंडस्केप का उत्सव
मुंबई : जैसे-जैसे पॉडकास्टिंग मुख्यधारा की संस्कृति में अपनी जगह बना रहा है, पोडमास्टर्स 2025 भारत के रचनाकारों, कहानीकारों और ब्रांड्स के लिए एक...
स्कोडा ऑटो इंडिया ने जयपुर में दो नए शोरूम शुरू किए, राजस्थान में टचपॉइंट्स की संख्या 14 हुई
जयपुर: प्रीमियम कार निर्माता स्कोडा ऑटो इंडिया ने उत्तर भारत में अपने नेटवर्क को और मजबूत करते हुए जयपुर में दो नए सेल्स आउटलेट्स...