बीकानेर। नाल एयरफोर्स का एक जवान तीन दिन से लापता है। परिजनों नेअब नाल पुलिस थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस ने उसकी तलाश में सभी थानों को रिपोर्ट भेजी है। जानकारी के अनुसार एयरफोर्स जवान सौरभ राजपूत 16 सितंबर शाम को एयरफोर्स स्टेशन से बाइक पर सौरभ निकला था। उम्मीद की जा रही थी कि थोड़ी देर में आ जाएगा लेकिन नहीं आया। अब तक पता नहीं चला है। उसके वापस नहीं लौटने पर एयरफोर्स स्टेशन से उसके घर पर भी रिपोर्ट दी गई लेकिन वो वहां भी नहीं पहुंचा। सौरभ का मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है। 28 वर्षीय जवान सौरभ पुत्र चतुर्भुजसिंह जाति राजपूत 16 सितंबर को शाम लगभग 04 बजे नाल एयर फोर्स स्टेशन से निकला था। उसने अपने घर पर आवश्यक काम बताया था और बाइक पर गया था। हैरानी की बात है कि वह घर पर नहीं पंहुचा। परिजन भी लगातार उसके मोबाइल पर कॉल कर रहे हैं लेकिन वो लगातार स्विच ऑफ है। सौरभ राजपूत केकड़ी जिले के पिपलाज गांव का मूल निवासी है। सौरभ विवाहित है, लेकिन नाल एयरफोर्स स्टेशन पर फिलहाल अकेला ही रहता था। नाल पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर सरगर्मी से उसकी तलाश शुरू कर दी है।
तीन से लापता एयरफोर्स जवान की गुमशुदगी दर्ज
Subscribe
Popular
More like thisRelated
Farah Khan का नया कैंपेन | बच्चों को एडल्ट स्किनकेयर क्यों? | Tuco Kids Campaign India
क्या आप अपने बच्चे को गाड़ी चलाने देंगे? टूको...
महिलाओं को मिलेगी नई गति: ऑटो सेक्टर में प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देंगे डालमिया भारत फाउंडेशन और रेड कार्पेट
* दीक्षा पहल के तहत असम, पश्चिम बंगाल और...
OYO ने शीर्ष होटल प्रबंधकों को सम्मानित किया, महाराष्ट्र में विस्तार को प्रोत्साहित किया
पुणे: वैश्विक आतिथ्य प्रौद्योगिकी कंपनी OYO ने पुणे के...
Podmasters 2025: भारत के तेजी से बढ़ते पॉडकास्टिंग लैंडस्केप का उत्सव
मुंबई : जैसे-जैसे पॉडकास्टिंग मुख्यधारा की संस्कृति में अपनी...

