अवैध गैस रिफलिंग के दो ठिकानों पर कार्यवाही

on

|

views

and

comments

बीकानेर।  जिले में अवैध गैस रिफलिंग करने वालों के खिलाफ चलाये गये अभियान के तहत शनिवार को जिला रसद विभाग की टीम ने नोखा रोड़ पर जैन कॉलेज के पास चल रहे अवैध गैस रिफलिंग सेंटर पर पर कार्यवाही कर दो घरेलू एलपीजी सिलेंडर, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा, एक मोटर,पाबू चौक वाली रोड गंगाशहर में किशन गहलोत की दुकान से पांच घरेलू एलपीजी सिलेंडर व एक व्यावसायिक सिलेंडर, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा, एक रिफिलिंग मोटर जब्त की । यह जानकारी देेते हुए जिला रसद अधिकारी भागूराम महला ने बताया कि सिलेण्डरों को घरेलू उपयोग से इतर वाहनों में अवैध रिफिलिंग करते पाए  जाने पर द्रवित पेट्रोलियम गैस आपूर्ति आदेश 2000 के उपबन्धों का स्पष्ट उल्लघंन किए जाने पर सिलेण्डर एवं अन्य सामग्री को जब्त किया गया है। जब्त सामग्री को डागा गैस एजेंसी गंगाशहर को सुपुर्द किया गए। जब्त समान का प्रकरण आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 6 ए के तहत न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गैस सिलेण्डरों में तीव्र द्रवित ज्वलनशील पदार्थ होने एवं असुरक्षित रूप से प्रयुक्त करने से रोकथाम के लिए निर्देशित किया। किसी भी स्थिति में 100 किग्रा एलपीजी गैस से अधिक का भण्डारण किसी भी परिसर में नहीं किया जाए। साथ ही सिलेण्डरों को बंद परिसर में उपयोग में नहीं लें। गैस सिलेण्डरों पर प्रेशर रेग्यूलेटर एवं गैस पाईप की गहनता से जांच करते हुए वैधता अवधि में होना सुनिश्चित किया जाए। कार्यवाही में जिला रसद अधिकारी के साथ प्रवर्तन अधिकारी पवन सुथार एवं प्रवर्तन निरीक्षक प्रखर भार्गव सहित उपस्थित रहे।

Share this
Tags

Must-read

Farah Khan का नया कैंपेन | बच्चों को एडल्ट स्किनकेयर क्यों? | Tuco Kids Campaign India

क्या आप अपने बच्चे को गाड़ी चलाने देंगे? टूको किड्स के लिए फराह खान के नए कैंपेन ने सवाल उठाया कि बच्चों को हम...

महिलाओं को मिलेगी नई गति: ऑटो सेक्टर में प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देंगे डालमिया भारत फाउंडेशन और रेड कार्पेट

* दीक्षा पहल के तहत असम, पश्चिम बंगाल और झारखंड में 300 महिलाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार के योग्य बनाया जाएगा*झारखंड: कौशल के माध्यम...

OYO ने शीर्ष होटल प्रबंधकों को सम्मानित किया, महाराष्ट्र में विस्तार को प्रोत्साहित किया

पुणे: वैश्विक आतिथ्य प्रौद्योगिकी कंपनी OYO ने पुणे के होटल एमराल्ड गेस्टिमनी में आयोजित एक कार्यक्रम में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले होटल भागीदारों...

Podmasters 2025: भारत के तेजी से बढ़ते पॉडकास्टिंग लैंडस्केप का उत्सव

मुंबई : जैसे-जैसे पॉडकास्टिंग मुख्यधारा की संस्कृति में अपनी जगह बना रहा है, पोडमास्टर्स 2025 भारत के रचनाकारों, कहानीकारों और ब्रांड्स के लिए एक...

स्कोडा ऑटो इंडिया ने जयपुर में दो नए शोरूम शुरू किए, राजस्थान में टचपॉइंट्स की संख्या 14 हुई

जयपुर: प्रीमियम कार निर्माता स्‍कोडा ऑटो इंडिया ने उत्‍तर भारत में अपने नेटवर्क को और मजबूत करते हुए जयपुर में दो नए सेल्‍स आउटलेट्स...

More like this

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here