नागौर, 20 सितंबर। शहर के चेनार रोड़ पर शुक्रवार को जिला रसद अधिकारी डॉ निकिता राठौड़ के नेतृत्व मे प्रवर्तन अधिकारी देवाराम सारण, प्रवर्तन निरीक्षक शिवराम चौधरी, जितेन्द्र बंशीवाल एवं डॉ. रामनिवास बेरवाल ने नागौर शहर एवं आस पास क्षेत्र मे घरेलू रसोई गैस के व्यवसायिक दुरूपयोग की रोकथाम के लिए कार्यवाही की। इस दौरान चेनार रोड, पंचमुखी बालाजी मंदिर भाटी फ्लोर मील के सामने नरेश भाटी की दुकान पर आकस्मिक जांच की गई। जहां जांच के दौरान दुकान में 9 घरेलू रसोई गैस सिलेण्डर एवं गैस रिफिलिंग मोटर तथा अन्य सामान अवैध रूप से भण्डारण किए हुए पाए गए। इस दौरान दुकान के मालिक से घरेलू रसोई गैस के भण्डारण एवं विक्रय के सम्बन्ध मे दस्तावेज मांगने पर किसी भी प्रकार का दस्तावेज नही होना पाया जाने पर उक्त 9 घरेलू रसोई गैस सिलेण्डरों एवं अन्य सामग्री को जब्त किया गया।
रसद विभाग की कार्रवाई, 9 घरेलू गैस सिलेण्डर किए जब्त
Subscribe
Popular
More like thisRelated
Farah Khan का नया कैंपेन | बच्चों को एडल्ट स्किनकेयर क्यों? | Tuco Kids Campaign India
क्या आप अपने बच्चे को गाड़ी चलाने देंगे? टूको...
महिलाओं को मिलेगी नई गति: ऑटो सेक्टर में प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देंगे डालमिया भारत फाउंडेशन और रेड कार्पेट
* दीक्षा पहल के तहत असम, पश्चिम बंगाल और...
OYO ने शीर्ष होटल प्रबंधकों को सम्मानित किया, महाराष्ट्र में विस्तार को प्रोत्साहित किया
पुणे: वैश्विक आतिथ्य प्रौद्योगिकी कंपनी OYO ने पुणे के...
Podmasters 2025: भारत के तेजी से बढ़ते पॉडकास्टिंग लैंडस्केप का उत्सव
मुंबई : जैसे-जैसे पॉडकास्टिंग मुख्यधारा की संस्कृति में अपनी...

