रविवार को आयोजित होगा मिर्गी रोगियों का नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

Date:

बीकानेर। मिर्गी रोगियों के लिये नि:शुल्क चिकित्सा शिविर रविवार को रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित जिला उद्योग संघ सभागार में आयोजित होगा। शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी देते हुए  संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं सचिव वीरेंद्र किराडू ने बताया कि के.डी. अस्पताल अहमदाबाद एवं बीकानेर जिला उद्योग संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में के.डी. हॉस्पिटल अहमदाबाद के डीएम न्यूरोलॉजी  एवं मिर्गी रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक गोहेल अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे,शिविर का शुभारंभ जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि के आतिथ्य में होगा। शिविर व्यवस्थापक जितेन्द्र चावड़ा एवं केतन शाह ने बताया कि शिविर में मिर्गी के उन रोगियों जिनको बार बार दौरे पड़ते हो उनका नि:शुल्क उपचार किया जायेगा। प्रेस कांफ्रेस में के.डी. फाऊंडेशन के दिनेश भाई ने बताया कि यह शिविर मिर्गी रोग से पीडि़त मरीजों के लिए एक बेहतर अवसर है । उन्होने बताया कि के.डी. फाऊंडेशन जरूरतमंद मिर्गी रोगियों के सहयोग के लिए अपनी सेवाएं देने को तैयार है।  शिविर में रजिस्ट्रेशन के लिये 6359603632 अथवा 9828014340 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Farah Khan का नया कैंपेन | बच्चों को एडल्ट स्किनकेयर क्यों? | Tuco Kids Campaign India

क्या आप अपने बच्चे को गाड़ी चलाने देंगे? टूको...

Podmasters 2025: भारत के तेजी से बढ़ते पॉडकास्टिंग लैंडस्केप का उत्सव

मुंबई : जैसे-जैसे पॉडकास्टिंग मुख्यधारा की संस्कृति में अपनी...